6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:

6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:

मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल, बिहार और छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में 200 और मध्यप्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। उधर, उत्तरप्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है। हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और लैंड स्लाइड की 36 घटनाओं में 22 लोगों की जान चली गई है।

इन सभी राज्यों में मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी अगले 48 घंटे बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।मध्यप्रदेश में पिछले 48 घंटों से बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा भोपाल में हुई। 16 साल बाद अगस्त में एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश हुई। राजधानी में रविवार सुबह 8:30 बजे से लेकर सोमवार रात 8:30 बजे तक 36 घंटे में ही 14.18 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। इसे मिलाकर राजधानी में अब तक 66.50 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह सीजन के कोटे की 42 इंच बारिश से 23 इंच ज्यादा है। इसने अगले मानसून सीजन की भी आधी जरूरत पूरी कर दी है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में 5 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है। बुधवार से ज्यादा राहत मिलने की संभावना है। अगस्त के आखिरी दिनों में हल्की बारिश का एक दौर आने की संभावना है। इसके बाद सितंबर में भी बारिश के एक या दो दौर आ सकते हैं। मानसून की विदाई 30 सितंबर के बाद ही संभव है।

राजस्थान: सीजन में 20.35 इंच बारिश, रेड अलर्ट जारी
राज्य में पिछले 48 घंटे हुई बारिश के चलते सीजन की 20.35 इंच बारिश हो चुकी है। कोटा में 20.47 इंच बारिश हुई। आंकड़ों के लिहाज से ये 25.80% ज्यादा है। सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में गिरे पानी की वजह से 716 छोटे-बड़े बांधों में से 200 से ज्यादा ओवरफ्लो हो चुके हैं। राजधानी जयपुर की बात करें तो सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। यहां सीजन में 19.78 इंच बारिश होती है, जबकि 19.79 इंच बारिश हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *