तेलंगाना के पूर्व सांसद ने छोड़ी कांग्रेस:

तेलंगाना के पूर्व सांसद ने छोड़ी कांग्रेस:

सीनियर नेता गुलाम नबी के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब G-23 ग्रुप के नेताओं का इस्तीफा भी शुरू हो गया है। तेलंगाना के कद्दावर नेता एमए खान ने भी इस्तीफा दे दिया है। खान ने भी इस्तीफा देते हुए कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। खान कांग्रेस में बागी G-23 ग्रुप के सक्रिय सदस्य थे और 2008 से लेकर 2020 तक राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

खान ने सोनिया को लिखी चिट्ठी में कहा कि कांग्रेस देश के जनता को यह समझाने में नाकाम रही कि पार्टी बदलाव कर रही है और देश को आगे ले जाना चाहती है। उन्होंने आगे कहा- जब तक आप सक्रिय थीं तब तक पार्टी में सीनियर नेताओं से सुझाव लिया जाता था लेकिन अब यह प्रक्रिया खत्म हो चुका है। कांग्रेस पार्टी में 40 साल के इस यात्रा को मैं अब समाप्त कर रहा हूं।आजाद के कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद अब तक जम्मू-कश्मीर में पांच नेताओं जीएम सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इनमें सरूरी को छोड़कर बाकी सब पूर्व विधायक हैं।शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था।आजाद ने 5 पन्नों की चिट्ठी में लिखा- राहुल गांधी ने पार्टी में एंट्री के साथ ही सलाह के मैकेनिज्म को तबाह कर दिया। खासतौर पर जनवरी 2013 में उनके उपाध्यक्ष बनने के बाद तो पार्टी में यह सिस्टम पूरी तरह बंद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *