PM मोदी ने चरखा चलाया:

PM मोदी ने चरखा चलाया:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद में चरखा चलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा- इतिहास साक्षी है कि खादी का एक-एक धागा, आजादी के आंदोलन की ताकत बन गया। उसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। खादी का वही धागा विकसित भारत के प्रण को पूरा करने का आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का प्रेरणा-स्रोत बन सकता है।

प्रधानमंत्री शनिवार से गुजरात की दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने 7500 खादी कारीगर महिलाओं के साथ चरखा चलाया। PM ने कहा कि खादी को अपने घर में जगह दें तो वोकल फॉर लोकल कैंपेन को मदद मिलेगी।आप में से जो भी विदेश में रह रहे हों या आपके परिवार से जब भी कोई विदेश जा रहा हो, तो कोशिश करें कि अपने साथ खादी का एक कपड़ा जरूर लेकर जाएं। इससे दूसरे देश के लोगों में भी खादी को लेकर जागरूकता आएगी। खादी हमारे इतिहास का अभिन्न हिस्सा है। जब हम अपनी विरासत पर गर्व करते हैं, तो दुनिया भी उसे मान-सम्मान देती है।

पीएम मोदी ने देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘मैं देशभर के लोगों से एक अपील भी करना चाहता हूं। आने वाले त्योहारों में इस बार खादी ग्रामोद्योग में बना उत्पाद ही उपहार में दें। आपके पास अलग-अलग तरह के फैब्रिक से बने कपड़े हो सकते हैं, लेकिन उसमें आप खादी को भी जगह देंगे, तो वोकल फॉर लोकल अभियान को गति मिलेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *