छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना संक्रमण से 66 दिन बाद फिर एक मौत हुई है। इस बार एक वृद्ध महिला की शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में जनवरी से अब तक आठ माह में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, शनिवार को 255 लोगों की जांच हुई, जिसमें 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
बताया जा रहा है कि कोटा क्षेत्र की रहने वाली 63 वर्षीय महिला निमोनिया से पीड़ित थी। जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव मिली थी। पिछले कुछ दिनों से उसे संभागीय कोविड हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला को दूसरी बीमारियां भी थीं।