सांसदों ने देखा CG की उन्नत खेती का मॉडल:

सांसदों ने देखा CG की उन्नत खेती का मॉडल:

संसद की लोक लेखा समिति छत्तीसगढ़ में उन्नत खेती का मॉडल देखने दुर्ग पहुंची। संसद में नेता प्रतिपक्ष व लोक लेखा समिति के चेयरमैन अधीर रंजन चौधरी नेतृत्व में पहुंची इस टीम ने कम लागत व कम पानी में उन्नत खेती का मॉडल देखा। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के चार चिन्हारी नरुवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी को करीब से समझा। इस दौरान टीम में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद जगदंबिका पाल सहित बिहार, हरियाणा व अन्य राज्यों के सांसद व समिति के सदस्य मौजूद रहे।

धमधा के धौराभाठा स्थित एसजे फार्म में पहुंचे समिति के सदस्यों ने शनिवार दोपहर से शाम तक फॉर्म का विजिट किया। सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दुर्ग जिले में जैविक और बेहतरीन उन्नत खेती हो रही है। यहां कम लागत और कम पानी में बढ़िया खेती हो रही है। ज्यादा उत्पादन हो रहा है। रासायनिक खाद का उपयोग किए बगैर ही शानदार खेती कर ज्यादा मुनाफा कमाया जा रहा है। हमारी मृदा को बचाकर इस तरह की खेती करना किसानों के लिए अच्छा उदाहरण है।धौराभाठा में एसजे फॉर्म की तारीफ करते हुए अधीर रंजन ने कहा कि, जैविक खेती के माध्यम से शानदार खेती हो रही है। कम पानी और कम लागत में कैसे ज्यादा उत्पादन कर सकते हैं। एशिया की सबसे बड़ी सीताफल की खेती 180 एकड़ में यहीं हो रही है। अधीर रंजन ने कहा कि, मैं जब भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के साथ छत्तीसगढ़ आया तो उन्हें यहां जरूर लेकर आऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *