छत्तीसगढ़ में पैदा होगा जापानी चावल:

छत्तीसगढ़ में पैदा होगा जापानी चावल:

राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार को जापान के कॉन्सुलेट जनरल डॉ. फुकाहोरी यसुकाटा ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि छत्तीसगढ़ के चावल विश्व में प्रसिद्ध है। जापान में भी चावल की अच्छी किस्में होती हैं, इनकी पैदावार छत्तीसगढ़ में भी करनी चाहिए। इसके लिये जो भी मदद लगेगी वह जापान करेगा। सीएम से हुई मुलाकात में यसुकाटा ने छत्तीसगढ़ में माेनो रेल चलाने की पहल भी की।

राज्यपाल व यसुकाटा के बीच भी छत्तीसगढ़ तथा जापान के पारस्परिक संबंधों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने उन्हें छत्तीसगढ़ के बौद्ध धर्मस्थलों के बारे में बताते हुए कहा कि यहां पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। डॉ. यसुकाटा ने बताया कि जापान शिक्षा तथा स्वास्थ्य के उन्नयन के लिए हमेशा सहयोग करता है।

छत्तीसगढ़ में भी उन्होंने इन क्षेत्रों में सहयोग की बात कही। राज्यपाल और डॉ. यसुकाटा के बीच जापान के तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और नए अनुसंधानों के संबंध में चर्चा हुई। राज्यपाल ने यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और उनके उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा बेलमेटल से बनाई गई कलाकृति डॉ. यसुकाटा को भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *