CBI ने मनीष सिसोदिया के लॉकर खंगाले:PNB में 45 मिनट तलाशी;

CBI ने मनीष सिसोदिया के लॉकर खंगाले:PNB में 45 मिनट तलाशी;

दिल्ली की शराब नीति में गड़बड़ी की जांच कर रही CBI ने मंगलवार को डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के लॉकर की तलाशी ली। जांच एजेंसी ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-4 की पंजाब नेशनल बैंक में 45 मिनट तक सिसोदिया के लॉकर खंगाले। इस दौरान मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। जांच के दौरान बैंक के गेट बंद रहे और किसी को एंट्री नहीं दी गई।जांच के बाद सिसोदिया ने कहा- हमारे लॉकर से CBI को कुछ भी नहीं मिला। मेरा परिवार पाक-साफ है। यह सच्चाई की जीत है। PM ने मेरे लॉकर की जांच कराई। मुझे 2-3 महीने से जेल भेजने की साजिश हो रही है। जांच से एक दिन पहले यानी सोमवार को भी सिसोदिया ने ट्वीट कर यही बात कही थी।

बैंक लॉकर को लेकर नियम यह है कि खाताधारक की अनुमति और उपस्थिति के बिना उसे नहीं खोला जा सकता है। इसीलिए CBI ने मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा को वहां बुलाया था। जांच एजेंसी ने मनीष को 11 बजे बैंक में बुलाया था, लेकिन वे करीब 11.30 बजे वहां पहुंचे। हालांकि CBI की टीम भी उनसे 5 मिनट पहले ही बैंक पहुंची थी।एक तरफ सिसोदिया अपने ऊपर हो रही कार्रवाई के पीछे भाजपा का हाथ बता रहे हैं, उधर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर शराब घोटाले के बाद शिक्षा घोटाला करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा- दिल्ली में शिक्षा और शराब घोटाला भ्रष्टाचार के ट्विन टावर हैं। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि केजरीवाल घोटालों में शामिल मंत्रियों से कब इस्तीफा मांगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *