बेंगलुरु में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात:

बेंगलुरु में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात:

बेंगलुरु में पिछले एक हफ्ते से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यहां के कई इलाकों में इतना पानी भर गया है कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव की मदद ली जा रही है। यहां के वार्थुर उपनगर में नाव उतारनी पड़ी है।

सबसे प्रभावित इलाकों में बेलांदुर, सरजापुरा रोड, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और BEML लेआउट शामिल हैं। इससे पहले, 30 अगस्त को शहर में भारी बारिश हुई थी। तब भी ऐसे ही हालात बने थे।मराठाहल्ली के स्पाइस गार्डन इलाके में टू-व्हीलर्स पानी में तैरते नजर आए। स्पाइस गार्डन से वाइटफील्ड तक पानी भरने के चलते सड़क को बंद करना पड़ा। यह पहली बार है कि कई पॉश इलाकों में पहली बार पानी भरा है। यहां के कई रेजिडेंट्स ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मदद मांगी है।शहर के कई हिस्सों में स्कूलों के अंदर भी पानी भर गया है। सामने आए वीडियो में बच्चों के बैग-किताबें पानी में तैरते दिख रहे हैं। जबकि बच्चे क्लासरूम से पानी निकलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी भी सामानों को पानी से बाहर निकालने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *