भारत पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना:

भारत पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना:

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज 4 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गई हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगी। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी।

राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान भारत-बांग्लादेश के बीच रक्षा, व्यापार, रेलवे, वॉटर मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े 7 समझौते हो सकते हैं। इनमें महत्वपूर्ण कुशियारा नदी जल समझौता भी शामिल है। 8 सितंबर को शेख हसीना अजमेर शरीफ की दरगाह पर माथा टेकने जाएंगी।इसके पहले हसीना ने रोहिंग्या मुसलमानों को उनके देश के लिए एक चुनौती बताया। उन्होंने कहा- ये देश के लिए बहुत बड़ा बोझ हैं और उन्हें लगता है कि इस मुद्दे का समाधान निकलने में भारत एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे बांग्लादेशी छात्रों का रेस्क्यू करने के लिए भारत के PM नरेंद्र मोदी की तारीफ की।शेख हसीना ने मुश्किल समय में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा- रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच हमारे (बांग्लादेश) कई छात्र पूर्वी यूरोप में फंस गए थे। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद भारत लाया गया। हसीना ने कहा- बांग्लादेश के कई छात्र जंग से बचकर पोलैंड चले गए थे, लेकिन जब भारत सरकार भारतीय छात्रों को बचाने में लगी हुई थी उन्होंने हमारे छात्रों को मुसीबत में नहीं छोड़ा। वो भी हमारे छात्रों को भी वापस घर ले आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *