भारतीय शेयर बाजार में पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (5 सितंबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 442 अंक बढ़कर 59,245 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 126 अंक की बढ़त के साथ 17,665 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। वहीं 6 शेयरों में गिरावट दिखी।
वहीं दूसरी ओर सोने-चांदी में भी तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 50,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 53,363 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे मजबूत हुआ है।