बस्तर में 10 सितंबर को चलेगा कोरोना टीकारण विशेष अभियान:

बस्तर में 10 सितंबर को चलेगा कोरोना टीकारण विशेष अभियान:

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 10 सितंबर को कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बस्तर जिले में गांव से लेकर शहर तक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। कलेक्टर चंदन कुमार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने भी कहा है। वहीं पिछले महीने भी करीब 1 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, सिर्फ 30 से 40 हजार लोगों को ही टीका लग पाया।

दरअसल, बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने जगदलपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को अफसरों की बैठक ली। इस बैठक में स्वास्थ्य, श्रम, राजस्व, PWD समेत अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, जो मजदूर तमिलनाडु में मजदूती का काम करने गए थे जिन्हें श्रम का भुगतान नहीं किया गया है उनका जल्द से जल्द भुगतान करवाने पहल करें। साथ ही निजी एजेंसियों के माध्यम से कार्य कर रहे सुरक्षा गार्डों के वेतन भुगतान की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भी श्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *