भारतीय शेयर बाजार में दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (6 सितंबर) को मामूली गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 48 अंक की गिरावट के साथ 59,196 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 13 गिरकर 17,651 स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 10 शेयरों में तेजी दिखी।
वहीं दूसरी ओर सोने-चांदी में भी तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 50761 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 53696 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 2 पैसे कमजोर हुआ है।