बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड:

बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड:

देश की सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में बारिश कहर बरपा रही है। कर्नाटक के CM ने कहा कि बारिश ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालात ऐसे हैं कि शहर के रिहायशी इलाकों में आलीशान बंगले और लेक्सस, बेंटले, BMW व रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें आधा पानी में डूब गई हैं। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। IT कंपनियों ने भी वर्क फ्रॉम होम की घोषणा की है।बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते सोमवार को 23 साल की लड़की की मौत हो गई। पानी भरी सड़क पर स्कूटी स्लिप होने के बाद उसने सपोर्ट के लिए पास लगे बिजली के खंभे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खंभे से करंट लगने की वजह से उसकी जान चली गई। हादसा वाइटफील्ड इलाके में शाम को हुआ, जब लड़की अपने काम से लौट रही थी। इसके अलावा बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मी बह गए, जिनकी पहचान मुंदरागी पुलिस स्टेशन से जुड़े महेश और निंगप्पा के रूप में हुई है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8 और 9 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोगों की जिंदगी थम गई है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। बेंगलुरु में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब IT वर्कर्स ट्रैक्टर पर दफ्तर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *