बांग्लादेश PM शेख हसीना ने जयपुर में किया डांस:

बांग्लादेश PM शेख हसीना ने जयपुर में किया डांस:

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की। इससे पहले वे दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट सुबह करीब 11 बजे पहुंची थीं। यहां राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने उनका स्वागत किया। राजस्थान के पारंपरिक कलाकारों ने लोक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया, इस दौरान वे खुद को नहीं रोक सकीं और कलाकारों के साथ एयरपोर्ट पर ही डांस किया।

शेख हसीना की यात्रा के समय दरगाह को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह खाली करा दिया गया। शेख हसीना के गुजरने के दौरान सड़क से निकलने वाली गलियों को भी बंद कर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। बांग्लादेश प्रधानमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के 30 से ज्यादा मंत्री और रिश्तेदार भी आए हैं।

जियारत के दौरान खादिमों और अन्य लोगों के मोबाइल बाहर रखवा लिए गए थे। शेख हसीना ने दरगाह कमेटी के विजिटर बुक में बांग्लादेशी भाषा में अपना संदेश लिखा। इसके बाद उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का भी दस्तारबंदी (साफा बांधना) की गई। करीब 1 घंटे तक दरगाह में जियारत करने के बाद शेख हसीना का काफिला बजरंगगढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचा। शेख हसीना व उनके प्रतिनिधिमंडल ने यहां रेस्ट किया और जयपुर के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *