ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हालत नाजुक है। महारानी 96 साल की हैं। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल सुपरविजन में रखा है। बकिंघम पैलेस की ओर से महारानी की हेल्थ पर बयान जारी किया गया है। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर महामहिम के स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में उनका इलाज चल रहा है। द टेलीग्राफ की खबर की मुताबिक, क्वीन के परिवार के लोग अब बाल्मोरल कासल में पहुंचने लगे हैं।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी इस खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बकिंघम पैलेस की खबर से पूरा देश चिंतित होगा। मेरे विचार और हमारे यूनाइटेड किंगडम के लोगों के विचार इस समय महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।