बेंगलुरु में बीते दिनों हुई भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ जैसे हालात ने कहर बरपा दिया है। बेंगलुरु के कई इलाके पिछले कई दिनों से पानी में डूबे हैं। गरीब और मध्यमवर्ग के लिए तो स्थिति गंभीर है ही, अमीर भी इससे बचे नहीं हैं।
बेंगलुरु के एप्सिलॉन इलाके में कई बड़ी कंपनियों के फाउंडर और CEO रहते हैं। यह इलाका भी पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। इस कम्युनिटी में चुने हुए 150 लोग रहते हैं, जिनमें विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी, ब्रिटानिया के CEO वरुण बेरी, बिग बास्केट के को-फाउंडर अभिनय चौधरी और बायजूस के को-फाउंडर बायजू रविचंद्रन शामिल हैं।
एप्सिलॉन में एक सामान्य विला की कीमत 10 करोड़ रुपए हैं। यहां पर प्लॉट के साइज के हिसाब से कीमतें बढ़ती हैं। एक एकड़ के प्लॉट की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए रहती है।
इतनी महंगी सोसाइटी होने के बाद भी ये बारिश की मार से बची नहीं है। यहां आलीशान विला के बाहर खड़ी करोड़ों की लग्जरी कारें ऊपर तक पानी में डूबी दिख रही हैं। यहां रहने वाले अमीरों को भी नावों के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है।