कोलकाता में ED के छापे, 17 करोड़ कैश जब्त:

कोलकाता में ED के छापे, 17 करोड़ कैश जब्त:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में शनिवार को मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रमोटर्स के 6 ठिकानों पर छापे डाले। इसमें अब तक 17 करोड़ रुपए कैश जब्त किए गए हैं। अभी भी नोटों की गिनती जारी है। ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत डाले गए। ED ने एक फोटो जारी करके ये जानकारी दी। फोटो में 2000, 500 और 200 रुपए के नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं।

ED की कार्रवाई मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी ‘ई-नगेट्स’ और इसके प्रमोटर आमिर खान और अन्य के ठिकानों पर जारी है। ED के अनुसार, अभी नोटों की गिनती चल रही है। नोट गिनने के लिए 5 मशीनें और बैंक स्टाफ को मौके पर बुलवाया गया है।ED ने बताया कि फेडरल बैंक ने सबसे पहले कंपनी के खिलाफ कोलकाता के कोर्ट में शिकायत की थी। इसके बाद फरवरी 2021 में कोलकाता पुलिस ने कंपनी और इसके प्रमोटर्स के खिलाफ FIR दर्ज की थी। शनिवार को ED ने छापामार कार्रवाई की।कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, मैकलियॉड स्ट्रीट, गार्डन रीच और मोमिनपुर में ईडी की अलग-अलग टीमें सुबह से ही छापेमारी कर रही हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ ये टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। ED के अधिकारियों ने पेशे से वकील पिता-पुत्र के आवास पर भी सर्चिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *