किंग चार्ल्स-III ब्रिटेन के नए सम्राट बने:73 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभाली

किंग चार्ल्स-III ब्रिटेन के नए सम्राट बने:73 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभाली

किंग चार्ल्स-III शनिवार को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए सम्राट बन गए हैं। सेंट जेम्स पैलेस में प्रिवी काउंसिल की बैठक में इसका ऐलान किया गया। अब उन्हें किंग चार्ल्स-III कहकर बुलाया जाएगा। चार्ल्स को अपने पिता की उपाधि ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल विरासत में मिली है। ऐसे में उनकी पत्नी कैमिला, अब डचेस ऑफ कॉर्नवाल कहलाएंगी।

प्रिवी काउंसिल में वरिष्ठ सांसद, सीनियर सिविल सर्वेंट्स, कॉमनवेल्थ हाई कमिश्नर और लंदन के लॉर्ड मेयर शामिल होते हैं। सामान्य तौर पर 700 से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार इतनी संख्या की गुंजाइश नहीं दिखी, क्योंकि शॉर्ट नोटिस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में सबसे पहले प्रिवी काउंसिल के लॉर्ड प्रेसिडेंट पेनी मोर्डंट ने एलिजाबेथ-II के निधन की घोषणा की। इसके बाद कई प्रेयर्स हुईं, महारानी की उपलब्धियां बताई गईं। साथ ही नए किंग की खूबियों को भी गिनाया गया।

घोषणा पत्र पर प्रधानमंत्री, कैंटरबरी के आर्कबिशप और लॉर्ड चांसलर सहित कई सीनियर ऑफिसर ने साइन किए। इसी कार्यक्रम में यह भी तय किया गया कि नए किंग के सत्ता संभालने के बाद क्या कुछ बदलाव किए जाएंगे। आखिर में शाही परंपरा के मुताबिक, औपचारिक रूप से चार्ल्स को ताज पहनाया जाएगा। ये कोरोनेशन सेरेमनी किस दिन होगी, इसकी घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *