सेंसेक्स 321 अंक बढ़कर 60,115 पर बंद

सेंसेक्स 321 अंक बढ़कर 60,115 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (12 सितंबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 321 अंक की तेजी के साथ 60,115 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 103 अंकों के उछाल के साथ 17,936 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। वहीं 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

वहीं दूसरी ओर सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 50,863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 55,937 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 2 पैसे मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *