क्वीन के अंतिम दर्शन को 30 घंटों से लाइन में:

क्वीन के अंतिम दर्शन को 30 घंटों से लाइन में:

क्वीन एलिजाबेथ-II के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का लंदन पहुंचना जारी है। 19 सितंबर तक शहर के फुल होने के आसार हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एलिजाबेथ के फ्यूनरल में देश-दुनिया से 10 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। कहा जा रहा है कि अंतिम दर्शन के लिए लोगों को 30 घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है। उधर, आज स्कॉटलैंड में क्वीन की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे क्वीन को अंतिम विदाई देने के लिए जमा हुए। वहीं, किंग चार्ल्स के साथ शाही परिवार के सदस्य रानी के ताबूत के पीछे चलते दिखे।लंदन में वेस्टमिंस्टर हॉल बुधवार को शाम 5 बजे से अगले सोमवार सुबह 6.30 बजे तक खुला रहेगा। अंतिम संस्कार के दिन लोगों के लिए रानी के दर्शन के लिए तीन मील ( 5 किमी) लंबी कतार में इंतजार करना पड़ सकता है।वेस्टमिंस्टर एब्बे हॉल बुधवार शाम 5 बजे से अगले सोमवार सुबह 6:30 बजे तक दिन और रात आम लोगों के लिए खुला रहेगा। कहा जा रहा है कि क्वीन के अंतिम दर्शन के दौरान भारी संख्या में लोगों के मौजूद रहने का अनुमान है। वहीं, खराब मौसम के चलते लोगों को अंतिम दर्शन झलक पाने से वंचित रह सकते हैं।

महारानी ने 8 सितंबर की देर रात अंतिम सांस ली थी। क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार शाही परंपरा के मुताबिक, 10वें दिन यानी 19 सितंबर को होगा। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी परंपराएं चल रही हैं। क्वीन एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल से लंदन के बकिंघम पैलेस लाया गया।

11 सितंबर शाम करीब 4 बजे क्वीन का शव स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग स्थित होलीरूडहाउस पैलेस पहुंचा। सोमवार यानी 12 सितंबर को एक जुलूस में क्वीन के पार्थिव शरीर को स्कॉटलैंड के सेंट जाइल्स कैथेड्रल ले जाया गया। इस जुलूस में किंग चार्ल्स के साथ शाही परिवार के सदस्य रानी के ताबूत के पीछे चलते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि क्वीन के ताबूत को कड़ी सुरक्षा के बीच होलीरूडहाउस पैलेस पहुंचाया गया। परंपरा के अनुसार जुलूस के दौरान शाही परिवार के सदस्य क्वीन के ताबूत की चौकसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *