भारतीय शेयर बाजार में दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (13 सितंबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 455 अंक की तेजी के साथ 60,571 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 133 अंकों के उछाल के साथ 18,070 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार में तेजी का सिलसिला, पिछले चार कारोबारी दिन से जारी है। वहीं 5 महीने बाद निफ्टी ने 18 हजार के स्तर को पार किया है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
दूसरी ओर सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 50,676 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 57,270 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 36 पैसे मजबूत हुआ है।