गुजरात में बनेगी पहली चिप फैक्ट्री:

गुजरात में बनेगी पहली चिप फैक्ट्री:

वेदांता ग्रुप और ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन साथ मिलकर सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन के लिए गुजरात में प्लांट लगाएंगे। ये भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट होगा। इसके लिए ग्रुप ने गुजरात सरकार के साथ दो मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoUs) साइन किए हैं। ग्रुप सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन यूनिट, डिसप्ले फेब्रिकेशन यूनिट और सेमीकंडक्टर असेम्बलिंग एंड टेस्टिंग यूनिट लगाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों कंपनी 1.54 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगी।अहमदाबाद में 1000 एकड़ जमीन पर ये प्लांट लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट से लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्रस्तावित सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग फेब्रिकेशन यूनिट 28nm टेक्नोलॉजी नोड्स पर काम करेगी। वहीं डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्माल, मिडियम और लार्ज एप्लिकेशंस के लिए जनरेशन 8 डिस्प्ले बनाएगी।इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यह MoU भारत की सेमी-कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग महत्वाकांक्षाओं को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। 1.54 लाख करोड़ रुपए का निवेश अर्थव्यवस्था और नौकरियों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रभाव पैदा करेगा। यह सहायक इंडस्ट्रीज के लिए एक बड़ा इकोसिस्टम भी बनाएगा और हमारे MSMEs की मदद करेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *