मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन से 8 घंटे पूछताछ:

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन से 8 घंटे पूछताछ:

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुधवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और पिंकी ईरानी से पूछताछ हुई। दिल्ली की पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने 8 घंटे की पूछताछ में 100 से ज्यादा सवाल किए।

सूत्रों के मुताबिक, पहले जैकलीन और पिंकी ईरानी के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए। उसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। जैकलीन और पिंकी के कई जवाबों में समानता नहीं थी। जैकलीन कई सवालों के जवाब भी ठीक से नहीं दे पाईं।

एक्ट्रेस सुबह 11 बजे दिल्ली पुलिस के ऑफिस पहुंच गई थीं। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले जैकलीन को 29 अगस्त और 12 सितंबर को दो बार समन किया था, लेकिन वे पहुंच नहीं पाई थीं। इसके बाद 14 सितंबर की तारीख दी गई। जैकलीन ईरानी के जरिए ही ठग सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में आई थीं। जांच एजेंसी ने एक्ट्रेस नोरा फतेही और पिंकी ईरानी को गुरुवार को समन किया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकलीन और पिंकी को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई। इससे पहले इसी मामले में दिल्ली पुलिस बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से 6 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। इस मामले की जांच EOW और ईडी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *