भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव:2 कर्मचारी बेहोश होकर गिरे

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव:2 कर्मचारी बेहोश होकर गिरे

भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में गैस के रिसाव से दो कर्मचारी बेहोश हो गए। गैस के फैलाव को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम रेस्क्यू कर बेहोश कर्मचारियों को बाहर निकाला। पूरे इलाके फिलहाल सील कर दिया गया है। दरअसल भिलाई स्टील प्लांट में इस तरह की घटना भविष्य में न घटे इसको देखते हुए प्रबंधन ने यहां एक मॉकड्रिल का आयोजन किया। मॉकड्रिल के दौरान यह पूरी घटना को क्रिएट किया गया। कोक ओवन से एक नॉर्मल गैस का रिसाव किया गया।

मॉकड्रिल करने के बाद वहां काम करने वाले कर्मचारियों को एक्सपर्ट द्वारा जानकारी दी गई। यह बताया गया कि यदि इस तरह की घटना घटे तो उन्हें क्या करना चाहिए। ऐसी स्थिति में हेल्थ डिपार्टमेंट की क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए। उसे कितना चुस्त दुरुस्त रहना चाहिए, यह भी बताया गया। एंबुलेंस में कर्मी को ले जाने से लेकर उपचार तक क्या-क्या करना चाहिए यह भी बताया गया। इसके बाद एचआरडीसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सेल कर्मी, सुरक्षा विभाग, हेल्थ विभाग और एनडीआरएफ के लोगों को भी शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *