CG में 300 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, 16 की मौत:5 नए केस मिले

CG में 300 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, 16 की मौत:5 नए केस मिले

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू संक्रमण नियंत्रित नहीं हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में स्वाइन फ्लू के पांच नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 296 हो गई है। इन दो महीनों में 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं 73 लोगों का इलाज अब भी जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को समीक्षा कर रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को जो मामले रिपोर्ट हुए उनमें से तीन रायपुर जिले के हैं। वहीं राजनांदगांव और दंतेवाड़ा से एक-एक मामले आए हैं। अब तक सबसे अधिक बीमार रायपुर में ही मिले हैं। जिले के 171 लोग स्वाइन फ्लू संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उनमें से 33 का इलाज अब भी जारी है। दुर्ग-भिलाई में अब तक 35 लोगों में संक्रमण मिला है। उनमें से केवल 10 का इलाज जारी है। बिलासपुर में 14 मामले रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से तीन अभी भी अस्पताल में हैं। बिलासपुर के दो-तीन मरीजों की मौत भी हुई है।

अब तक प्रदेश के 24 जिलों से स्वाइन फ्लू रिपोर्ट हो चुका है। इसमें धमतरी, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बलौदा बाजार, राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्तर, बालोद, कवर्धा, जशपुर, कांकेर, कोरिया, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, सरगुजा, मुंगेली, महासमुंद, सूरजपुर, बलरामपुर, सुकमा, बेमेतरा और बीजापुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *