मुख्य सचिव शॉपिंग करने भिलाई पहुंचे:सी-मार्ट से की 1683 रुपए की खरीदी

मुख्य सचिव शॉपिंग करने भिलाई पहुंचे:सी-मार्ट से की 1683 रुपए की खरीदी

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सी-मार्ट के प्रोडक्ट की क्वालिटी राजधानी के लोगों को अपने यहां तक खींच ला रही है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन खुद 40 किलोमीटर दूर शॉपिंग करने भिलाई आ गए। उन्होंने सी-मार्ट को देखा, वहां के प्रोडक्ट की क्वालिटी और व्यवस्था को सराहा। इसके बाद वहां से 1683 रुपए की खरीदी की। इसके बाद उन्होंने अपने कार्ड से उसका ऑनलाइन पेमेंट भी किया।

मुख्य सचिव ने कहा प्रोडक्ट्स को सही तरीके से डिस्प्ले करना तो कई जगह देखने को मिलता है। सी-मार्ट में डिस्प्ले के साथ-साथ प्रोडक्ट के बनाने की प्रक्रिया की फोटो को भी लगाया गया है। यह पहली बार और एक नया कांसेप्ट है। इस दौरान प्रोडक्ट को बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाएं भी वहां मौजूद रहीं।

उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि वह उत्पाद को पूरे हाइजीन तरीके से तैयार करते हैं। इसीलिए इसके बनाने की फोटो को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां बस्तर का शहद मिलता है। इसकी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से जैविक है और विशेष प्रजाति की मधुमक्खियों के द्वारा निर्मित होता है। इसके कारण यह शहद औषधीय दृष्टि से बहुत उपयोगी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *