छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हुआ है। सबसे बड़ा फेरबदल VVIP जिला दुर्ग में हुआ है। यहां के एएसपी सिटी संजय ध्रुव का तबादला रायगढ़ जिले में कर दिया गया है। अब उनकी जगह राजनांदगांव जिले के एएसपी संजय महादेवा कमान संभालेंगे। रायपुर के एएसपी सिटी की जिम्मेदारी अब सुखनंदन राठौर की जगह अभिषेक महेश्वरी संभालेंगे। कुल मिलाकर 39 राज्य पुलिस सेवा और 11 भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक रायगढ़ जिले के एएसपी लखन पटले को राजनांदगांव जिले का एएसपी बनाया गया है। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया है। एएसपी बलौदाबाजार पीतांबर पटेल को एएसपी प्रोटोकॉल रायपुर बनाया गया है। इस प्रकार कई जिलों के ASP बदले गए हैं। इस संबंध में राज्य शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
