रायपुर में 24 घंटे में 65 मिमी पानी गिरा:

रायपुर में 24 घंटे में 65 मिमी पानी गिरा:

छत्तीसगढ़ में सितम्बर का आखिरी महीना भी भिगो रहा है। रायपुर में पिछले तीन दिनों से बरसात जारी है। बीते 24 घंटों में यहां 65 मिलीमीटर तक पानी गिर चुका है। सितम्बर के आखिरी सप्ताह में ऐसी बरसात कभी-कभी ही हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार के बाद से मौसम खुलने की उम्मीद है। एक-दो अक्टूबर तक सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग का मौसम सूखा हो जाएगा।

राजधानी रायपुर में गुरुवार को अलग-अलग इलाकोंं में रुक-रुक कर बरसात हुई। इससे पहले बुधवार को गरज-चमक के साथ दिन भर बरसात होती रही। रात में भी तेज गरज के साथ बरसात हुई है। मौसम विभाग केंद्र ने 28 अक्टूबर की सुबह 8.30 बजे तक 65 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड किया है। वहीं रायपुर कलेक्ट्रेट में लगे वर्षामापी में 38.2 मिलीमीटर दर्ज हुआ। लाभांडी में कृषि विश्वविद्यालय के पास 26 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई और माना में 32.2 मिमी पानी गिरा है। रायपुर में सबसे कम वर्षा तिल्दा में दर्ज हुई है।

रायपुर में सितम्बर महीने की सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड 196.2 मिलीमीटर का है। यह 19 सितम्बर 1980 को रिकॉर्ड हुआ था। पिछले 10 सालों में 25 सितम्बर के बाद 60 मिमी से अधिक बरसात केवल दो बार दर्ज हुई है। 2019 में 26 सितम्बर को 69.3 मिमी बरसात हुई थी। वहीं 2016 में 30 सितम्बर को 72.5 मिमी बरसात का रिकॉर्ड है। बताया जा रहा है, रायपुर में अभी एक-दो दिन छिटपुट बरसात होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *