थरूर के मेनिफेस्टो में भारत का गलत नक्शा:मैप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का हिस्सा गायब

थरूर के मेनिफेस्टो में भारत का गलत नक्शा:मैप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का हिस्सा गायब

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे सांसद शशि थरूर ने अपने चुनावी घोषणा पत्र से नए विवाद को जन्म दे दिया है। घोषणा पत्र के पेज नंबर दो पर छपे भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का कुछ हिस्सा गायब दिखा। विवाद बढ़ने पर थरूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से विवादित नक्शे वाली पोस्ट हटा दी है। संशोधित घोषणा पत्र ट्वीट कर उन्होंने गलती के लिए माफी मांगी।नक्शे के नीचे लिखा- PCC अध्यक्षों को अधिकार मिलने चाहिए घोषणा पत्र के जिस पेज पर विवादित नक्शा छपा है, उस पर लिखा है- हर पार्टी को सिर्फ टॉप पर नहीं, बल्कि सभी लेवल पर नेतृत्व की जरूरत होती है। राज्यों में कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए PCC अध्यक्षों को वास्तविक अधिकार मिलने चाहिए। इससे पार्टी के जमीनी वर्कर्स सही मायने में सशक्त बनेंगे। हमें भाजपा के पार्टी और शासन के मामलों में सत्ता के सेंट्रलाइजेशन के लिए एक विश्वसनीय विकल्प प्रदान करना चाहिए। राज्य, जिला, ब्लॉक देना और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने से न केवल नए नेता को अत्यधिक प्रशासन के भारी बोझ से मुक्ति मिलेगी, बल्कि मजबूत राज्य नेतृत्व बनाने में भी मदद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *