जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया है। अभी इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे हुए हैं। इनके साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी जम्मू-कश्मीर के बारामूला में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में हमले की योजना बना रहे थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी 4-5 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं। वे 4 अक्टूबर को राजौरी और 5 अक्टूबर को बारामूला में रहेंगे। अमित शाह के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में 3 दिनों में 5 आतंकी ढेर किए गए हैं।SSP बारामूला रईस मोहम्मद भट ने बताया कि बारामूला के येदिपोरा गांव में जैश-ए-मोहम्मद के कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर सुरक्षाबलों ने सक्रियता दिखते हुए पूरे गांव को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं, एनकाउंटर अभी भी जारी है।