नए किंग चार्ल्स की फोटो वाले सिक्के तैयार:5 पाउंड-50 पेंस के सिक्कों पर लगाई गई फोटो

नए किंग चार्ल्स की फोटो वाले सिक्के तैयार:5 पाउंड-50 पेंस के सिक्कों पर लगाई गई फोटो

ब्रिटेन में अब किंग चार्ल्स की फोटो वाले सिक्के और नोट चलेंगे। रॉयल मिंट ने किंग चार्ल्स III की तस्वीर के साथ नए सिक्के की फोटो शेयर की है। अभी तक देश में चलने वाले सिक्कों और नोटों में महारानी एलिजाबेथ II का चेहरा है। उनके निधन के बाद अब कई शाही प्रतीक बदले जा रहे हैं।

नए सम्राट की तस्वीर सबसे पहले 5 पाउंड और 50 पेंस के सिक्कों पर लगाई गई है। खास बात तो ये है कि सिक्के के दूसरी तरफ क्वीन एलिजाबेथ II तस्वीर होगी। सिक्के के एक तरफ महारानी की फोटो रखने का फैसला शाही परंपरा के मुताबिक किया गया है।करंसी पर कौन सी तस्वीर लगाई जाए, ये किंग चार्ल्स ने खुद तय किया है। उन्होंने लेफ्ट फेसिंग फोटो इस्तेमाल करने पर सहमति जताई। रॉयल मिंट ने बताया कि डिजाइनर मार्टिन जेनिंग्स ने इन सिक्कों को बनाया है। मूर्तिकार मार्टिन ने कहा- मैंने यह काम किया है और मुझे खुशी है कि यह सिक्के अब सदियों तक चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *