खड़गे का राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा:कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में अब खड़गे और थरूर

खड़गे का राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा:कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में अब खड़गे और थरूर

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन करने के एक दिन बाद राज्यसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। दरअसल, कांग्रेस में ‘एक व्यक्ति एक पद’ का सिद्धांत है। इसी के तहत खड़गे ने यह इस्तीफा दिया है। अब माना जा रहा है कि पी चिदंबरम या दिग्विजय सिंह राज्यसभा में उनकी जगह ले सकते हैं।

इधर, कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि 30 सितंबर को कुल 20 फॉर्म जमा किए गए। स्क्रूटनी कमेटी ने इनमें से 4 फॉर्म खारिज कर दिए हैं। केएन त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया क्योंकि यह निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के दो मौजूदा दावेदारों में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर शामिल हैं। वापसी के लिए 8 अक्टूबर तक का समय है, उसके बाद तस्वीर साफ होगी। कोई नाम वापस नहीं लेता है तो वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।खड़गे को पिछले साल 2021 में कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल पूरा होने के बाद फरवरी में राज्यसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। दिग्विजय ने खड़गे की एंट्री के बाद खुद को अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर लिया था। पार्टी और आलाकमान के विश्वसनीय नेताओं में से एक हैं और नेता प्रतिपक्ष के लिए पहली पसंद बताए जा रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के पार्टी ने 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटि जारी होने के बाद राजस्थान के CM अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी से मिलने कोच्चि पहुंच गए। इससे पहले अशोक ने अपने एक बयान में कहा था कि वो पार्टी के हित के लिए दो पदों पर भी बने रह सकते हैं। लेकिन उनकी इस मंशा को झटका तब लग जब राहुल गांधी स्पष्ट तौर पर कह दिया कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर ही चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *