36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा का दबदबा:​​​​​​​अब तक 9 गोल्ड समेत 16 पदक जीते

36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा का दबदबा:​​​​​​​अब तक 9 गोल्ड समेत 16 पदक जीते

ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ खेलों में आधे से ज्यादा पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी 36वें नेशनल गेम्स में भी कमाल दिखा रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे इन खेलों में हरियाणा अब तक 9 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। राज्य के खाते में 3 रजत तथा 4 कांस्य पदक हैं। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा का दबदबा कायम है।सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को CM ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही आने वाले खेलों में भी इसी प्रकार उम्दा प्रदर्शन करने की कामना की। उन्होंने कहा है कि राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर ही आज हरियाणा की खेलों में ऐसी पहचान बनी है कि अन्य राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने लगे हैं। खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।36वें नेशनल गेम्स में रगबी खेल में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना अलग ही जौहर दिखाया और महाराष्ट्र की टीम को 19-7 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक हरियाणा की झोली में डाला। नेट बॉल टीम इवेंट में हरियाणा के लड़कों और लड़कियों दोनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का मान बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *