दिल्ली में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल:

दिल्ली में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल:

अगर आप दिल्ली के नागरिक हैं और आपके पास वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUC) नहीं है, तो आपको 25 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। ये कहना है दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का। दिल्ली सरकार ने यह फैसला राजधानी में आगामी सर्दी के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए लिया है। इसके लिए दिल्ली में 15 पॉइंट का ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) और विंटर एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसे सख्ती से लागू किया जाएगा।

इसके लिए दिल्ली सचिवालय में एक ग्रीन वॉर रूम बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा। ये वॉर रूम 3 अक्टूबर से लॉन्च हो जाएंगे। गोपाल राय ने पर्यावरण मंत्रालय के सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि NCR के इलाकों में GRAP लागू होने में गंभीरता नहीं दिखती है। ग्रीन दिल्ली ऐप के जरिए हम जनभागीदारी को बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *