छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर बढ़ेगा पुलिस का पहरा:सीमा पार से आ रहे अपराधियों को रोकने SP ने दिए सख्त निर्देश;

छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर बढ़ेगा पुलिस का पहरा:सीमा पार से आ रहे अपराधियों को रोकने SP ने दिए सख्त निर्देश;

जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित नीमगांव और इसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करेगी। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला छग-झारखंड के बॉर्डर पर स्थित है। इसकी वजह से यहां के गांवों में झारखंड से आने वाले मवेशी तस्कर और अपराधी वारदातों को अंजाम देकर बहुत आसानी से सीमा पार कर अपने राज्य चले जाते हैं और उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है।

रविवार को इसे लेकर जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने नीमगांव में एक बैठक भी की थी, जिसमें 10 गांवों के लोग शामिल हुए थे। लेकिन बैठक के ठीक एक दिन बाद ही सोमवार शाम को नीमगांव के ग्रामीणों की भीड़ ने बकरी चोरी के शक में झारखंड के एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। झारखंड राज्य के गुमला जिले में कत्ल की ये वारदात हुई थी। चोरी के शक में जशपुर के नीमगांव से युवकों को दौड़ाते हुए सैकड़ों लोगों की भीड़ गुमला के जारी थाना क्षेत्र में घुस गई थी और बाइक से बकरी लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया था। इनमें से एक युवक तो किसी तरह बाइक से फरार होने में कामयाब हो गया था, लेकिन दूसरा आरोपी गांववालों के हत्थे चढ़ गया था, जिसकी पिटाई गांववालों ने कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *