बस्तर दशहरा में 610 साल पुरानी भीतर रैनी रस्म:

बस्तर दशहरा में 610 साल पुरानी भीतर रैनी रस्म:

दशहरे की रात एक तरफ जहां देश के अलग-अलग जगहों पर रावण का दहन किया जाता है तो वहीं बस्तर में रथ की परिक्रमा करवाई जाती है। बुधवार की रात आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के छत्र को 8 चक्कों वाले विजय रथ पर विराजित कर रथ की नगर परिक्रमा करवाई गई। सैकड़ों लोगों ने मिलकर 2 मंजिला रथ को खींचा। जिसके बाद आधी रात को 55 गांव के ग्रामीणों ने रथ की चोरी कर भीतर रैनी की रस्म अदा की। आज राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव (राजा) इस रथ को ग्रामीणों के कब्जे से लेने जाएंगे। यह परंपरा करीब 610 सालों से चली आ रही है।दरअसल, किलेपाल, करेकोट, गड़िया समेत 55 गांव के लोगों ने भीतर रैनी की रस्म अदा की है। जगदलपुर में स्थित राज महल के मुख्य द्वार के सामने से 8 चक्के वाले दो मंजिला विजय रथ को चुराकर कुम्हडाकोट गांव के जंगल में लेकर गए हैं। जहां पेड़ों के नीचे रथ को छिपाकर रखा गया है।आज इस रथ को ग्रामीणों से वापस लेने के लिए राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव जाएंगे। फिर यहां पहले नए फसल के अनाज को ग्रामीणों के साथ पकाने के बाद इसे खाएंगे। नवाखाई की रस्म अदा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *