देशभर में रावण दहन:UP में बारिश से पुतले खराब

देशभर में रावण दहन:UP में बारिश से पुतले खराब

दशहरे पर आज देशभर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। कई जगहों पर बारिश के चलते पुलते गल गए या टेढे हो गए। हरियाणा के यमुनानगर में रावण का पुतला लोगों पर गिर गया। यहां के मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में जब रावण के पुलते में आग लगाई गई, तो ज्यादा ऊंचाई होने के चलते पुतले का ढांचा टेढ़ा होने लगा।

UP, बिहार सहित कुछ राज्यों में बारिश के चलते दशहरा आयोजनों में बाधा आई। कहीं-कहीं रावण के पुतले गल गए या टेढ़े हो गए। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और मुजफ्फरनगर में धूमधाम से दशहरा मनाया गया। वाराणसी में 75 तो अयोध्या में 22 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मथुरा में ठाकुर राजाधिराज द्वारकाधीश ने घोड़े पर बैठकर रावण का वध किया। रावण के पुतले का दहन होते ही जय श्रीराम के नारे लगे।

बिहार की राजधानी पटना में CM नीतीश कुमार ने रावण दहन किया। पटना के गांधी मैदान में रावण दहन से पहले रावण का पुतला धड़ाम हो गया। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ जमकर तालियां बजाने लगी। लोग हंसने लगे।

दिल्ली के रामलीला मैदान पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के राम लीला मैदान में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दशहरा समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *