दिल्ली एयरपोर्ट पर 28 करोड़ की 7 घड़ियां जब्त:

दिल्ली एयरपोर्ट पर 28 करोड़ की 7 घड़ियां जब्त:

देश के दो बड़े एयरपोर्ट पर गुरुवार को 100 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध माल की जब्ती हुई। इनमें दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने दुबई से आए तस्कर के पास से 7 घड़ियां बरामद कीं। इनकी कीमत 28 करोड़ है। इनमें से एक घड़ी जैकब एंड कंपनी की है। इसमें हीरे जड़े हैं। इसकी कीमत 27 करोड़ है। उधर, मुंबई एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन जब्त की गई। इसकी कीमत 80 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।IGI एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर जुबैर रियाज कामिली ने बताया कि बरामद की गई घड़ियों में एक रॉलेक्स कंपनी की है। एक ब्रेसलेट और आईफोन भी जब्त किया गया है। यात्री इस सामान की डिलीवरी करने दुबई से दिल्ली पहुंचा था। उसके पास से सामान से संबंधित किसी तरह के डॉक्यूमेंट नहीं मिले। इसलिए उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *