रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज जोरदार धमाका के बाद तबाह हो गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ब्रिज में धमाका शनिवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता है।
धमाके पर यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस में एडवाइजर हेड मायखाइलो पोडोल्याकी ने ट्वीट कर कहा – क्रीमिया, ब्रिज शुरुआत है। रूस को यूक्रेन से चुराई गई हर चीज वापस करनी होगी। हर अवैध चीज नष्ट होगी। हर उस चीज को खारिज किया जाएगा, जिस पर रूस ने कब्जा जमाया है।रूस-यूक्रेन जंग के बीच कर्च ब्रिज का क्षतिग्रस्त हो जाना रूस के लिए बड़ा झटका है। ये रेलवे ब्रिज यूक्रेन में रूसी सैनिकों तक लॉजिस्टिक सप्लाई करने का मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्रिज पर हुए इस धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी। ब्रिज में धमाके के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।रूस-यूक्रेन जंग के बीच कर्च ब्रिज का क्षतिग्रस्त हो जाना रूस के लिए बड़ा झटका है। ये रेलवे ब्रिज यूक्रेन में रूसी सैनिकों तक लॉजिस्टिक सप्लाई करने का मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्रिज पर हुए इस धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी। ब्रिज में धमाके के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।