केरल में 1200 करोड़ की हेरोइन जब्त:

केरल में 1200 करोड़ की हेरोइन जब्त:

केरल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB ) और नेवी ने 200 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। यह ड्रग्स एक ईरानी जहाज से मिली, जो अफगानिस्तान से भारत लाई गई थी। इसका कुछ हिस्सा श्रीलंका भी भेजा जाना था। इस तस्करी के पीछे पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत करीब 1200 करोड़ रुपए की आंकी गई है।

NCB के डिप्टी डॉयरेक्टर जनरल (DDG) संजय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 6 लोगों को अरेस्ट किया गया है। ये सभी ईरान के हैं। NDPS अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।DDG संजय कुमार ने कहा कि इनकी पैकिंग वाटर प्रूफ है। इन पैकटों को सात लेयर में पैक किया गया था। ड्रग्स की सप्लाई पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क की तरफ से की गई थी। हादी सलीम भारत और अन्य देशों को हेरोइन, चरस, मेथामफेटामाइन सप्लाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *