रूस ने फिर दी यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी:

रूस ने फिर दी यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी:

रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूस ने फिर यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी दी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि हमारा परमाणु हमला करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम अपनी हिफाजत के लिए परमाणु हथियारों का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अमेरिका व अन्य पश्चिमी देशों पर परमाणु हमले की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी कुछ दिनों पहले पश्चिमी देशों पर ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि NATO के कुछ बड़े नेता रूस के खिलाफ एटमी हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं।

तब पुतिन ने कहा था कि अगर पश्चिमी देश हमें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर ब्लैकमेल करेंगे तो रूस भी अपनी पूरी ताकत से जवाब देगा। हम अपने देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके लिए पुतिन ने सेना के मोबिलाइजेशन को लेकर एक डिक्री पर साइन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *