इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया:

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया:

इंग्लैंड ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया। जीत के साथ ही 3 में से 2 मैच जीत कर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर अजय बढ़त बना ली है।

दुनिया के छठे नंबर के बल्लेबाज डेविड मलान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मलान 7 चौके और 4 छक्कों के साथ 49 गेंद पर 82 रन बनाए। मलान की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। 178 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। सैम करन ने 3 विकेट लिए। मलान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।178 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। ओपनिंग करने उतरे कप्तान आरोन फिंच 20 के स्कोर पर स्टोक्स को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। वे 13 गेंदों पर केवल 13 रन बना सके। वहीं, पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर डेविड वार्नर 11 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के की बदौलत 29 गेंद में 45 रन बनाए। इसके अलावा टिम डेविड ने 5 चौके और 1 चक्का लगाकर 23 बॉल में 40 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 विकेट पर 170 रन ही बना सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *