गूगल मैप से होगी अब हाईवे की निगरानी:ITMS के कर्मचारी करेंगे 24 घंटे मॉनिटरिंग

गूगल मैप से होगी अब हाईवे की निगरानी:ITMS के कर्मचारी करेंगे 24 घंटे मॉनिटरिंग

दुर्ग की ट्रैफिक पुलिस अब हाइटेक हो गई है। वह एचएच पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए गूगल मैप का सहारा लेगी। गूगल मैप देखकर ITMS का कर्मचारी तुरंत पता लगा लेगा कि कहां पर जाम लग रहा है। वहां तुरंत पुलिस पहुंचेगी और जाम को रिलीज करवाएगी।

दुर्ग के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि रायपुर नगपुर एनएच में आए दिन जाम लगने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके लिए एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन एक टीम बनाई गई है। साथ ही सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है।

ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर, और अनीष सारथी की टीम ITMS की टीम के साथ मिलकर काम करेगी। यह टीम गुगल मैप के माध्यम एनएच की निगरानी करेगी। ITMS के कर्मचारी गूगल से तुरंत यह पता लगा लेंगे कि नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग में कहां जाम की स्थिति बन रही है या नहीं। यह टीम 24 घंटे इस मार्ग की निगरानी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *