छत्तीसगढ़ में एक्टर अक्षय कुमार:

छत्तीसगढ़ में एक्टर अक्षय कुमार:

अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार सुबह करीब 7 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे। अपने चार्टर्ड प्लेन से वे जिंदल एयरस्ट्रिप पर उतरे। उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग 4 दिनों तक रायगढ़ जिले में होनी है। फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। उन्हें जिंदल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।

अभिनेता अक्षय कुमार साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करेंगे। इस फिल्म को कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अब हिंदी में इसका रीमेक बनाया जा रहा है, जिसमें मुख्य भूमिका अक्षय कुमार और एक्ट्रेस राधिका मदान निभाएंगी। शुक्रवार को शूटिंग के लिए 40 लोगों की टीम रायगढ़ पहुंच चुकी है। लोकल लाइन प्रोड्यूसर संतोष गुप्ता ने सारी व्यवस्थाएं की हैं।शहर के होटल अंश में सह कलाकारों, मेकअप आर्टिस्ट, फाइटर समेत पूरे क्रू को रुकवाया गया है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग तमिल की सुपरहिट फिल्म सूरारई पोटरू के हिंदी रीमेक का निर्माण अबुन्दन्तिया एंटरटेनमेंट बैनर तले किया जा रहा है। एईपीएल ने इसके राइट्स लिए हैं। फिल्म में अक्षय और राधिका के साथ ही परेश रावल भी नजर आएंगे। परेश रावल मूल फिल्म में निभाई गई भूमिका में ही दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *