छत्तीसगढ़ में अब 227 तहसीलें:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 नई तहसीलों का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ में अब 227 तहसीलें:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 नई तहसीलों का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ में अब से तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को 25 नई तहसीलों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही 10 नये अनुविभागों का भी उद्घाटन किया गया। अब प्रदेश में अनुविभागीय राजस्व कार्यालयों की संख्या 108 हो गई है।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 25 नवीन तहसीलों मंदिरहसौद, धरसींवा, बेलरगांव, कोमाखान, सोनाखान, टुण्डरा, अमलीपदर, बेलतरा, जरहागांव, दीपका, मुकड़ेगा, कोटाडोल, पोड़ी (बचरा), औंधी, खड़गांव, साल्हेवारा, लालबहादुर नगर, मर्री बंगला (देवरी), देवकर, भिंभौरी, नानगुर, भानपुरी, तोंगपाल, मर्दापाल, धनोरा का उद्घाटन किया। इन तहसीलों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में नई तहसीलों के गठन की घोषणा की थी। बाद में कुछ और जगहों पर तहसीलों की घोषणा हुई। कुछ उप तहसीलों को तहसील बनाया गया। अभी कबीरधाम जिले में ही तीन नई तहसीलों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कुकदूर, कुंडा और पिपरिया शामिल है। इनके गठन के बाद तहसीलों की सह संख्या 230 हो जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये अनुविभाग तिल्दा नेवरा, बागबाहरा, मालखरौदा, धमधा, बलरामपुर, राजपुर, भरतपुर, खड़गवां, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ का उद्घाटन किया। इन अनुविभागों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में ऐसे अनुविभागों की संख्या 108 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *