तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 491 अंक बढ़कर 58,410 पर बंद हुआ, निफ्टी 126 अंक चढ़ा

तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 491 अंक बढ़कर 58,410 पर बंद हुआ, निफ्टी 126 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (17 अक्टूबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 491 अंकों की तेजी के साथ 58,410 पर बंद हुआ। निफ्टी 126 अंक बढ़कर 17,311 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। वहीं सिर्फ 7 शेयरों में ही गिरावट देखने को मिली।SBI, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, NTPC, ICICI बैंक, बजाज ऑटो, रिलायंस, मारुति और कोटक बैंक समेत 37 शेयर्स निफ्टी-50 के गेनर्स रहे। वहीं हिंडाल्को, LT, JSW स्टील, HCL टेक और ब्रिटानिया समेत 13 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में तेजी रही। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.47% की तेजी देखने को मिली। बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में 1% से ज्यादा की बढ़त दिखी। इनके अलावा फार्मा, ऑटो, IT और FMCG सेक्टर में मामूली तेजी देखने को मिली। वहीं मीडिया, मेटल और रियल्टी सेक्टर में गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *