पहले वार्मअप मैच में जीता भारत:

पहले वार्मअप मैच में जीता भारत:

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने एक रनआउट भी किया। उन्हें एक ओवर करने के लिए डगआउट से बुलाया गया था।मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट केन रिचर्डसन ने लिए।अनऑफिशियल प्रैक्टिस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम इंडिया वॉर्मअप मैच में अपनी बेस्ट टीम के साथ उतरी। मोहम्मद शमी आज का मुकाबला नहीं खेल रहे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने उन्हें आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। अभ्यास मैच में आप 15 सदस्यीय टीम के किसी खिलाड़ी को उतार सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आर.अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिश, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *