खड़गे-थरूर की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद:

खड़गे-थरूर की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद:

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोमवार शाम 4 बजे देश में एक साथ वोटिंग खत्म हो गई है। पार्टी गठन के 137 साल के इतिहास में ऐसा छठवीं बार और साल 1998 के बाद पहली बार प्रेसिडेंट चुनने के लिए वोट डाले गए।

अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और अशोक गहलोत समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। कांग्रेस मुख्यालय पर 87 डेलिगेट्स ने मतदान डाला। वोटिंग के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष का इंतजार लंबे वक्त से था।

वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि 9900 में से 9500 डेलिगेट्स ने वोट डाले। यानी कुल पोलिंग 96% रही। सभी राज्यों से 18 अक्टूबर को बैलेट बॉक्स आएगा। इन्हें AICC हेडक्वार्टर्स में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा।

19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। मतगणना शुरू होने से पहले मतपत्रों को मिलाया जाएगा ताकि किसी को पता न चले कि किसी उम्मीदवार को किसी राज्य विशेष से कितने वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *