ब्रिटेन में फिर प्रधानमंत्री चुनाव:24 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन;

ब्रिटेन में फिर प्रधानमंत्री चुनाव:24 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन;

ब्रिटेन से भारत के लिए जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है। नए प्रधानमंत्री पद की रेस में भारतवंशी सांसद ऋषि सुनक का सितारा बुलंद दिखाई दे रहा है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद सुनक की मजबूत दावेदारी से इस बार ब्रिटेन में ‘ये दिवाली भारत वाली’ की गूंज है।

45 दिन पहले हुए चुनाव में सुनक को कंजरवेटिव पार्टी के स्थायी सदस्यों की वोटिंग में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब सुनक का पलड़ा भारी है। आलम ये है कि पूर्व PM जॉनसन ने बैकडोर से सुनक को नंबर-2 का ऑफर दिया है, लेकिन सुनक कैंप का कहना है कि जब वे पहले भी वित्तमंत्री के रूप में रह चुके हैं तो इस ऑफर को स्वीकार क्यों करें। सुनक खुद ही प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होंगे।फिर होने वाले चुनावों में तीन सांसदों के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आए हैं। इनमें सुनक के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस की स्पीकर पेनी मॉरडॉन्ट हैं। पेनी मॉरडॉन्ट को सुनक या जॉनसन का नंबर-2 माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पावर ट्राइएंगल में पेनी, सुनक या जॉनसन के खेमे में जा सकती हैं। वैसे पेनी भी बतौर प्रधानमंत्री अपनी उम्मीदवारी को जोरशोर से रख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *