भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के PM बने:

भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के PM बने:

42 साल के भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। मंगलवार को सुनक बकिंघम पैलेस पहुंचे, किंग चार्ल्स से मुलाकात की। किंग ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा। किंग और सुनक की मुलाकात पैलेस के रूम नंबर 1844 में हुई। परंपरा के मुताबिक, सुनक पर्सनल कार से बकिंघम पैलेस पहुंचे।

बकिंघम पैलेस से ऋषि प्राइम मिनिस्टर की ऑफिशियल कार से ऑफिशियल रेसिडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे। यहां बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम पहला संबोधन दिया। कहा- देश इस वक्त मुश्किल में है। पूर्व PM लिज ट्रस से कुछ गलतियां हुई हैं। अब हम इन्हें सुधारेंगे।

देर रात सुनक कैबिनेट की तस्वीर साफ होना शुरू हो गई। बोरिस जॉनसन सरकार में मंत्री रहे डॉमिनिक रॉब को उप प्रधानमंत्री और कानून मंत्री बनाया। लिज ट्रस सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर रहे जेरेमी हंट को उसी पद पर बरकरार रखा। BBC के मुताबिक- फाइनेंस मिनिस्टर न बदलकर सुनक इन्वेस्टर्स को यह मैसेज देना चाहते हैं कि परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार की नीतियों पर भरोसा रखें।

बेन वॉलेस डिफेंस मिनिस्टर बने रहेंगे। जेम्स क्लेवरली से भारत का ताल्लुक ज्यादा रहेगा। जॉनसन के समर्थक जेम्स को फॉरेन मिनिस्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *